म्हाडी स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें न मानीं तो जनपद सहारनपुर की पांचों सीमाएं होंगी सील...

Guggha Mhadi controversy: सहारनपुर में प्राचीन गुग्घा म्हाडी स्थल के सरोवर का नाम बदलने के आरोप को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. संगठनों का कहना है कि इससे धार्मिक पहचान प्रभावित हो रही है. डीएम को ज्ञापन सौंपकर नाम बहाल करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

Saharanpur Protest News

Saharanpur Protest News

Newzo

• 01:33 PM • 16 Jun 2026

follow google news

Guggha Mhadi controversy: सहारनपुर में प्राचीन गुग्घा म्हाडी स्थल स्थित गोरक्ष गंगा घाट सरोवर को लेकर हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. बजरंग दल विभाग संयोजक शक्ति राणा और श्री गुग्घा म्हाडी सुधार सभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा सरोवर क्षेत्र का नाम बदलकर “कपिल फन प्वाइंट” कर दिया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं.

यह भी पढ़ें...

सरोवर के नाम पर संग्राम

 ज्ञापन में मांग की गई कि सरोवर का नाम पुनः “गोरक्ष गंगा घाट सरोवर” किया जाए तथा स्थल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रखा   जाए. संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में यह स्थान पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक स्थल की   पवित्रता प्रभावित हो रही है. उन्होंने यह भी मांग की कि पूजा-अर्चना और आरती के समय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

आस्था के केंद्र को बचाने की मांग

 शक्ति राणा ने कहा कि गोगामाड़ी स्थल का इतिहास सैकड़ों वर्षों पुराना है और यह हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है. वहीं, श्री गुग्घा   म्हाडी सुधार सभा के चौधरी अनिल प्रताप सैनी ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभिन्न हिंदू संगठन आंदोलन शुरू करने पर   विचार  करेंगे.

प्रशासन का रुख क्या है

 प्रतिनिधिमंडल के अनुसार जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेने और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.