पैसे दोगुना करने का झांसा देकर 4.30 लाख की ठगी, फतेहपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में रुपये दोगुना करने का लालच देकर 4.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 1.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है.

 Saharanpur Fraud Case

Saharanpur Fraud Case

Newzo

• 05:59 PM • 13 Jun 2026

follow google news

Saharanpur Crime News: थाना फतेहपुर पुलिस ने पैसे दोगुना करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी निवासी सूरतदास पुत्र भट्टदास ने थाना फतेहपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि महबूब और आरिफ नामक व्यक्तियों ने उसे रुपये दोगुना करने का लालच देकर करीब 4 लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की. शिकायत के आधार पर थाना फतेहपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.

एसएसपी निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस ने कार्रवाई की. प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज रजपुरा अंडरपास क्षेत्र से आरोपी आरिफ पुत्र अख्तर निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 1 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए. बरामदगी के आधार पर मुकदमे में एक और धारा की वृद्धि की गई है.

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक राकेश पंवार, हेड कांस्टेबल रोहित कुमार तथा हेड कांस्टेबल रोहित राणा शामिल रहे.