Saharanpur News: सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 14 मई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उमैर पुत्र यूसुफ निवासी इस्माइलपुर माजरी, थाना सरसावा ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता ने शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने उसके परिवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी.
ADVERTISEMENT
पीड़िता की शिकायत पर थाना चिलकाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी उमैर को उसके गांव इस्माइलपुर माजरी से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इसी मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज है. गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार, महिला उपनिरीक्षक अर्चना, हेड कांस्टेबल अंकित पंवार और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
ADVERTISEMENT










