जमीन विवाद में चली गोली, सहारनपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को तमंचे समेत दबोचा

Saharanpur Land Dispute: सहारनपुर के थाना नांगल क्षेत्र में जमीन पर गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुँच गया। पुलिस ने इस मामले में वांछित आरोपी शुभम त्यागी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है.

Saharanpur News

Saharanpur News

Newzo

• 07:01 PM • 12 Jun 2026

follow google news

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना नांगल क्षेत्र में जमीन पर गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुँच गया। पुलिस ने इस मामले में वांछित आरोपी शुभम त्यागी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, गांव बसेड़ा निवासी शुभम त्यागी के खिलाफ पहले से ही मारपीट और जानलेवा हमले के मामले दर्ज थे। घटना की शुरुआत 10 जून को जमीन पर गोबर डालने को लेकर हुए विवाद से हुई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला अस्थायी रूप से शांत हो गया, लेकिन अगले दिन सुबह विवाद फिर भड़क उठा.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा का पुत्र अक्षित त्यागी उसी जमीन पर गोबर डाल रहा था। मना करने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर शुभम ने तमंचे से अक्षित पर फायर कर दिया। हालांकि गोली अक्षित को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया.

फायरिंग के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे आरोपी अपने पिता के साथ फरार हो गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना नांगल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.