उत्तर प्रदेश: कुतुबशेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की स्कूटी समेत दो आरोपी दबोचे

Saharanpur Vehicle Theft Case: सहारनपुर की कुतुबशेर पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से उत्तराखंड से चोरी की गई एक स्कूटी और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं. दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Saharanpur News

Saharanpur News

Newzo

• 05:45 PM • 12 Jun 2026

follow google news

Saharanpur Vehicle Theft Case: थाना कुतुबशेर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में थाना कुतुबशेर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक इम्पीरियल बैंक्वेट हॉल के पीछे नहर किनारे स्थित खंडहर में मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो युवकों को दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीम पुत्र सलीम निवासी नाज कॉलोनी, हौजखेड़ी रोड तथा शावेज पुत्र अख्तर निवासी मूसा पैलेस के पास, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ. इसके अलावा उनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी भी मिली, जो उत्तराखंड के विकासनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी.

पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामले में नामजद रहे हैं. उनके विरुद्ध विकासनगर थाना, उत्तराखंड में भी वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अमित भाटी, हेड कांस्टेबल सुभाष और कांस्टेबल संघप्रिय शामिल रहे. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है.