ऑपरेशन सवेरा में 410 ग्राम चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Newzo

• 05:16 PM • 12 Jun 2026

NDPS Act case Saharanpur: सहारनपुर में "ऑपरेशन सवेरा" के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने 410 ग्राम चरस के साथ दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब सप्लाई नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जांच की जा रही है.

 Saharanpur

Saharanpur

Google CTA

NDPS Act case Saharanpur: सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान "ऑपरेशन सवेरा" के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 410 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से "ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. 

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भारत गैस एजेंसी से आगे शेखपुरा कदीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सागर पुत्र सुरेश और शेरवान पुत्र तालिब, दोनों निवासी मोहल्ला बड़ी तरफ, ग्राम शेखपुरा कदीम को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 410 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई. गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 277/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चरस की सप्लाई चेन और इसके पीछे सक्रिय अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच भी की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके.

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक विजय सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल मोहित कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार की टीम ने अंजाम दिया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.