Saharanpur News: युवती के अपहरण से धर्म परिवर्तन तक, सहारनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, खबर में जानिए पूरा मामला

Newzo

• 10:54 AM • 27 Jul 2026

Saharanpur Forced Conversion Case: सहारनपुर में युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से आधार कार्ड, पैन कार्ड और धर्म परिवर्तन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है.

 युवती के अपहरण से धर्म परिवर्तन तक, सहारनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, खबर में जानिए पूरा मामला

युवती के अपहरण से धर्म परिवर्तन तक, सहारनपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, खबर में जानिए पूरा मामला

Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था.
 
शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, उसका ब्रेनवॉश किया और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए झूठे प्रलोभन दिए. आरोप है कि आरोपी ने आर्थिक सहायता, नौकरी और बेहतर जीवन का लालच देकर युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

यह भी पढ़ें...

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शौकीन पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम फिरोजाबाद, थाना चिलकाना को दुमझेड़ा से पठेड़ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता का मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड, धर्म परिवर्तन से संबंधित शपथ-पत्र तथा धर्म परिवर्तन के बाद बनाया गया नया आधार कार्ड बरामद किया. पुलिस का कहना है कि बरामद दस्तावेज मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं.

इस संबंध में थाना चिलकाना पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धाराओं में मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.