इकरा हसन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- 12 साल पूरे हुए, उपलब्धियां कहां हैं? NEET पेपर लीक से बेरोजगारी तक उठाए सवाल

Ikra Hasan on Neet paper leak issue: सहारनपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान सांसद इकरा हसन ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर सवाल उठाए. उन्होंने NEET पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की और राजनीतिक टिप्पणियां भी कीं.

Saharanpur Ikra Hasan News

Saharanpur Ikra Hasan News

Newzo

• 02:30 PM • 15 Jun 2026

follow google news

 Ikra Hasan on Neet paper leak issue: संत शिरोमणि कबीर साहब के 629वें जन्मोत्सव के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित शिव बैंक्वेट हॉल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद इकरा हसन शामिल हुईं. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

यह भी पढ़ें...

कोरी समाज को लेकर क्या कहा?

कार्यक्रम का आयोजन कोरी समाज के जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों द्वारा किया गया. सांसद इकरा हसन ने कहा कि कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को वह पहले भी संसद में उठा चुकी हैं और आगे भी मजबूती से उठाती रहेंगी. उन्होंने अपनी लोकसभा में संत कबीर साहब के नाम पर सभी मानकों को पूरा करते हुए स्मारक अथवा चौराहा बनवाने का भी आश्वासन दिया. 

12 साल की मोदी सरकार पर विपक्ष के सवाल कितने बड़े?

मीडिया से बातचीत में इकरा हसन ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “12 वर्ष जरूर पूरे हुए हैं, लेकिन काश उपलब्धियां भी पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी होतीं, देश में एम्स, आईआईटी, आईआईएम और इसरो जैसे संस्थानों की तर्ज पर मजबूत संस्थान खड़े किए गए होते.” उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

महिलाओं से जुड़े विवादित बयानों पर क्या कहा?

अदिति यादव को लेकर की गई कथित टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि किसी की बेटी या बहन को राजनीतिक हथियार बनाना बेहद शर्मनाक है. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. वहीं आगामी चुनावों को लेकर इकरा हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन मजबूत है तथा पीडीए के नारे के साथ दोनों दल चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में सफल होगा.