Brother Attacks Sister Saharanpur: सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, नई नगला निवासी दीपक पुत्र अजय ने अपनी सगी बहन अनिका पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.
ADVERTISEMENT
घटना की सूचना मिलते ही नागल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनिका को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल, सहारनपुर रेफर कर दिया गया. परिजनों के अनुसार दीपक नशे का आदी है. किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अपनी बहन पर ताबड़तोड़ सात बार चाकू से वार कर दिए.
पीड़िता के भाई सागर ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे. दीपक घर पर खाना खा रहा था. उसने पानी मांगने के बहाने अनिका को अपने पास बुलाया और अचानक चाकू से हमला कर दिया. परिवार में चार भाई और दो बहनें हैं, जिनमें एक बहन की शादी हो चुकी है. घायल अनिका की हालत नाजुक बताई जा रही है. परिजनों ने थाना नागल में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT










