Saharanpur News: नकुड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Newzo

• 05:23 PM • 18 Jun 2026

Saharanpur Police News: सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी सफलता हासिल की. चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 26.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और नेटवर्क की तलाश जारी है.

नकुड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक तस्कर गिरफ्तार

नकुड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन सवेरा" के तहत थाना नकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है. 

यह भी पढ़ें...

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में "ऑपरेशन सवेरा" अभियान चलाया जा रहा है. 

थाना नकुड़ पुलिस क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी. प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साई धाम कॉलोनी, कस्बा नकुड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उस्मान पुत्र राशिद निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से 26.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई. बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और स्मैक तस्करी से जुड़े उसके फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, कांस्टेबल अनुज राणा, विनीत कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल सागर शामिल रहे. सहारनपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.