Mirzapur News: जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के महुलार गांव में एक विवाहिता ने घर के अंदर साड़ी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ADVERTISEMENT
मामला कहां का है?
लालगंज थाना क्षेत्र के महुलार गांव निवासी पिंटू कोल की 22वर्षीया पत्नी पूनम का शव मंगलवार की देर रात घर के अंदर खपरैल के बड़ेर में साड़ी के सहारे बने फंदे से लटका मिला.बताया गया कि पूनम की शादी करीब 14-15 माह पूर्व हुई थी. उसका मायका संतनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में है.
14 महीने की शादी, एक फंदा और कई सवाल
घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए. पूनम को अभी कोई संतान नहीं थी.घर में वह पति और सास के साथ रहती थी, जबकि ससुर बाहर रहकर काम करते हैं.घटना बीती देर रात की बताई जा रही है. विवाहिता के फंदे से लटकने की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई.
यह भी पढ़ें...सहारनपुर में कानून व्यवस्था सख्त
महुलार में मातम, जांच जारी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT










