Gonda News: जनपद में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खरगूपुर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए करीब 3 लाख रुपये कीमत के 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने गोण्डा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.
ADVERTISEMENT
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान थाना खरगूपुर पुलिस ने सर्विलांस सेल के सहयोग से कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोन खोज निकाले. यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुई.
बुधवार को थाना परिसर में बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए. अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे. पुलिस के अनुसार बरामद 16 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये है.
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक गोविन्द सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश मणि त्रिपाठी सहित थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ADVERTISEMENT










