Gonda Road Safety News: मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव सभागार में आयोजित मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. उन्होंने सभी जनपदों में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉटों की पहचान कर सुधारात्मक कार्य कराने तथा नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने पर जोर दिया.
ADVERTISEMENT
सड़क सुरक्षा बनी प्राथमिकता
आयुक्त ने प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रंबलिंग स्ट्रिप एवं रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को गोल्डन आवर के भीतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा घायलों की मदद करने वाले राहगीरों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए.
यातायात नियमों पर सख्ती
बैठक में विद्यालयों में संचालित वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र एवं पते का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए. साथ ही स्कूल वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, बीमा और परमिट की नियमित जांच, चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति गठन सुनिश्चित करने को कहा गया.
यह भी पढ़ें...योग सप्ताह में सहारनपुर में बड़ा आयोजन
स्कूलों के बाहर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
आयुक्त ने स्कूल खुलने और छुट्टी के समय जाम की समस्या को देखते हुए विद्यालय समय में आवश्यक बदलाव, स्कूलों के बाहर स्पीड ब्रेकर निर्माण तथा सुरक्षा नियमों के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने पर भी बल दिया. बैठक में लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
ADVERTISEMENT










