Gonda News: पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.
ADVERTISEMENT
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया.
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए.उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया.
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए.
पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 6024 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4757 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1267 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे.
ADVERTISEMENT










