Gonda Administration News: देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल 23 जून को जनपद गोंडा में जनसुनवाई, निर्माणाधीन परियोजनाओं के निरीक्षण तथा संध्या संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे आयुक्त के समक्ष रख सकेंगे.
ADVERTISEMENT
इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों (वरिष्ठ नागरिकों) की विभागीय एवं पेंशन संबंधी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी.दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयुक्त जिले में चल रहे निर्माण कार्यों एवं परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और प्रगति का सत्यापन करेंगी.
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों सहित मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.साथ ही जनपद स्तर पर गठित त्रिसदस्यीय तकनीकी टीम द्वारा पूर्व में की गई जांच की रिपोर्ट भी निरीक्षण स्थल पर प्रस्तुत की जाएगी.
शाम 5 बजे से 7 बजे तक किसी चयनित ग्राम पंचायत में "संध्या संवाद कार्यक्रम" आयोजित होगा.
कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने की कार्रवाई की जाएगी.इसके अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे.
आयुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT










