Yoga Day in Gonda: आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में 21 जून को पुलिस लाइन, गोण्डा में आयोजित होने वाले मुख्य योग कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
ADVERTISEMENT
डीएम प्रियंका निरंजन ने तैयारियों की समीक्षा की
जिलाधिकारी ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत को निर्देशित किया कि 15 जून से सिविल लाइन स्थित चेतना पार्क में प्रातः 6 से 8 बजे तक साप्ताहिक योग रिहर्सल कार्यक्रम का शुभारंभ कराया जाए तथा इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए.
उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक पुलिस लाइन में जनपद स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए.
अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए?
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार है और यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से तैयारियां करने के निर्देश दिए.
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय, डीएसटीओ एन.के. सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दुबे, डीसी एनआरएलएम जे.एन. राव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
ADVERTISEMENT










