Gonda Inspiration Story: जिले की 9 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्रा काव्या शुक्ला को बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया. कक्षा 3 की छात्रा काव्या ने सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक दर्जन से अधिक मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है.
ADVERTISEMENT
काव्या अपने माता-पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां जिलाधिकारी ने उसकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए स्वयं मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.इस दौरान डीएम ने काव्या की आगे की पढ़ाई और प्रतिभा के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया.
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि इतनी कम उम्र में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना बड़ी उपलब्धि है.उन्होंने काव्या को प्रतिभा की धनी बताते हुए कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपने माता-पिता, जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं.
काव्या के पिता रमेश कुमार शुक्ला और माता मधु शुक्ला ने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से जिलाधिकारी से मिलने की इच्छा रखती थी.उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि डीएम ने न केवल काव्या से मुलाकात की, बल्कि उसकी प्रतिभा को पहचानकर उसे सम्मानित भी किया.परिवार ने बताया कि वे काव्या की शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.
डीएम द्वारा सम्मानित किए जाने से काव्या और उसके परिवार में खुशी का माहौल है तथा यह सम्मान अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा.
ADVERTISEMENT










