Sonam Wangchuk On Dharmendra Pradhan Resignation News: नीट परीक्षा विवाद के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस घटनाक्रम को देश के युवाओं और आम जनता की बड़ी जीत करार दिया है.
ADVERTISEMENT
सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-
'यह लोकतंत्र की जीत है, सीधा लोकतंत्र... जो सड़कों से निकला है. यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है. CJP और देश की 'जेन जी' (Gen Z) को बधाई; और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई. जवाबदेही से अब सुधार की ओर'
गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक विवाद को लेकर जारी आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक लगातार डटे हुए थे. उन्होंने हाल ही में गुरुवार देर रात अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त किया था. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सरकार से भरोसा मिलने के बाद अपना उपवास तोड़ा था. वांगचुक ने तब बताया था कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है.
दूसरी ओर, वांगचुक के इस भूख हड़ताल को खत्म करने पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी देखने को मिली. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उनके अनशन खत्म करने को साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक ने सरकार के मंत्रियों के कहने पर उपवास तोड़ा है और इसमें उन्हें साजिश की बू आती है.
ADVERTISEMENT











