केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने चार डिमांड जारी की है. CJP के ऑफिशियल एक्स हैंडल से यह डिमांड जारी की गई हैं. इस लिस्ट में 4 डिमांड की गई हैं जिसमें एक मांग को पूरा दिखाया गया है. हालांकि अभी भी इनकी डिमांड है कि बाकि की 3 नई मांगे भी पूरी की जाएं. खबर में आगे जानिए कॉकरोच जनता पार्टी ने कौन-कौन से मांगें की हैं.
ADVERTISEMENT
CJP की की ये मांगें
सीजेपी ने अपनी मांगों की लिस्ट को अपडेट कर दिया है.
1.पहली मांग थी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जो कि मान ली गई है.
2.आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए.
3.आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे किसी भी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.
4.दिल्ली पुलिस और आरएएफ (RAF) जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे.
सीजेपी संस्थापक ने जताई अपनी खुशी
शिक्षा मंत्री के पद छोड़ने की खबर सामने आते ही सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस इस्तीफे पर अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि, 'हमने यह कर दिखाया है. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है.' हालांकि, CJP का यह भी कहना है कि जंतर-मंतर पर बैठे लोग और पूरा देश अब भी बाकी तीन मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहा है.
दो पेज के इस्तीफे में क्या?
धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना दो पेज का इस्तीफा भेज दिया है. इस पत्र में उन्होंने नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) परीक्षा में सामने आई गड़बड़ियों का विस्तार से जिक्र किया है. इसके साथ ही उन्होंने मामले में सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों और परीक्षा के सिस्टम में किए गए बदलावों की भी जानकारी दी है. उन्होंने अपने पत्र में साफ लिखा है कि इस्तीफे का यह बड़ा फैसला विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य और राष्ट्र के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है.
ADVERTISEMENT











