शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दिपके ने कहे ये 3 शब्द

दीक्षा सिंह

25 Jul 2026 (अपडेटेड: 25 Jul 2026, 03:10 PM)

जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और राजनीतिक घमासान के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके क पहला रिएक्शन सामने आया है. देखें कैसे फोन पर मिली खबर ने माहौल बदल दिया और छात्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई.

Abhijeet Dipke reaction on Dharmendra Pradhan

Abhijeet Dipke reaction on Dharmendra Pradhan

Google CTA

देश में जारी भारी राजनीतिक घमासान और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बीचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, "We have done it. Dharmendra Pradhan has resigned.” 

यह भी पढ़ें...

अभिजीत दिपके को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी फोन पर मिली. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है. इसमें वह धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात सुनते ही इमोशनल होकर नीचे बैठ जाते हैं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमने कर दिया. क्या कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते.  उन्होंने आगे कहा कि 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए.' 

बता दें कि अभिजीत दिपके के इस्तीफे की खबर जैसे ही छात्रों के बीच पहुंची जंतर मंतर पर ढोल-नगाड़े बजने लगे. छात्र नाच-गाकर अपनी खुशी जाहिर कर कर रहे हैं.