इन 3 मांगों को लेकर किसी भी हाल में समझौता करने को तैयार नहीं राहुल गांधी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी बोल दिया

दीक्षा सिंह

• 01:10 PM • 25 Jul 2026

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक विवाद पर केंद्र सरकार को घेरते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कदम उठाने और प्रधानमंत्री मोदी से माफी की मांग दोहराई.

Rahul Gandhi 3 demand

Rahul Gandhi 3 demand

Google CTA

Rahul Gandhi: CJP के प्रदर्शन का आज अहम दिन है.जंतर-मंतर पर छात्र डटे हुए हैं जबकि केंद्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की बैठक प्रस्तावित है. सूत्रों के मुताबिक बैठक के बाद कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है. इन सब के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी  ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. शनिवार को राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने अपनी वो तीन मांगे दोहराईं जो किसी भी हाल में समझौता नहीं की जा सकतीं. 

यह भी पढ़ें...

धर्मेंद्र प्रधान का हर हाल में इस्तीफा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं और ये तीनों गैर-समझौतावादी हैं. उन्होंने कहा कि पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय में भेजने पर विचार कर रही है, तो यह स्वीकार्य नहीं होगा. उनके मुताबिक छात्रों की मांग साफ है कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए.

जिन छात्रों पर हुआ हमला उनसे माफी मांगे पीएम मोदी

राहुल गांधी ने कहा कि दूसरी मांग यह है कि छात्रों पर कार्रवाई करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया और इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों पर हुए हमले के लिए माफी मांगनी चाहिए.

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि उन्हें उन पर गर्व है. छात्र डरने वाले नहीं हैं और वे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं. जबकि नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं.