Gonda News: अब गांव बनेगा मेहमानों का ठिकाना, गोंडा को मिला पहला आधिकारिक होम स्टे, ग्रामीण पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

Newzo

• 05:17 PM • 23 Jul 2026

Gonda Tourism News: गोंडा को उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन नीति के तहत पहला आधिकारिक होम स्टे मिला है. वजीरगंज निवासी विनोद कुमार मौर्या को "मौर्या होम स्टे" का प्रमाण पत्र सौंपा गया. इस पहल से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

अब गांव बनेगा मेहमानों का ठिकाना, गोंडा को मिला पहला आधिकारिक होम स्टे, ग्रामीण पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

अब गांव बनेगा मेहमानों का ठिकाना, गोंडा को मिला पहला आधिकारिक होम स्टे, ग्रामीण पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

Google CTA

Gonda News: जनपद में पर्यटन विकास की दिशा में एक नई और ऐतिहासिक पहल हुई है. विकासखंड वजीरगंज निवासी विनोद कुमार मौर्या को "मौर्या होम स्टे" के संचालन के लिए आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. यह गोंडा जिले का पहला होम स्टे प्रमाण पत्र है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन संवर्धन नीति के तहत जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें...

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विनोद कुमार मौर्या को प्रमाण पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा पर्यटकों को गांव की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली से जोड़ना है.

जिलाधिकारी ने कहा कि गोंडा धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से समृद्ध जनपद है. ऐसे में होम स्टे जैसी पहल जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई गति देने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी. उन्होंने अन्य इच्छुक नागरिकों से भी पर्यटन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने घरों को होम स्टे के रूप में विकसित करने की अपील की.

उन्होंने विश्वास जताया कि "मौर्या होम स्टे" देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, ग्रामीण परिवेश और आत्मीय आतिथ्य का अनूठा अनुभव उपलब्ध कराएगा. इससे जिले की पर्यटन पहचान और अधिक मजबूत होगी.

प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जिला पर्यटन सूचना अधिकारी वंदना पाण्डेय, ग्राम प्रधान वजीरगंज सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. अधिकारियों ने इसे गोंडा में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल बताया.