Gonda News: 405 फेरे, 28 निकाह, गोण्डा में 433 घरों में गूंजी शहनाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी खुशियों की सौगात

Newzo

• 05:53 PM • 21 Jul 2026

Gonda Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 433 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे. हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह व निकाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया. योजना के तहत नवदंपतियों को आर्थिक सहायता और गृहस्थी का आवश्यक सामान भी प्रदान किया गया.

405 फेरे, 28 निकाह, गोण्डा में 433 घरों में गूंजी शहनाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी खुशियों की सौगात

405 फेरे, 28 निकाह, गोण्डा में 433 घरों में गूंजी शहनाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी खुशियों की सौगात

Google CTA

Gonda News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को शहर स्थित रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास खंडों तथा नगर निकायों से कुल 526 जोड़े पंजीकृत थे, जिनमें से 433 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया. इनमें 405 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से जबकि 28 मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपरा के अनुसार कराया गया. कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में किया गया, जिसमें जिले की तीन तहसीलों और 13 विकास खंडों के लाभार्थियों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें...

समारोह में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है. योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए ₹64 हजार की सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें निर्धारित धनराशि कन्या के खाते में भेजी जाती है तथा नवदंपतियों को स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, पांच साड़ी सेट, वर के लिए पैंट-शर्ट, दीवार घड़ी और गृहस्थी का अन्य आवश्यक सामान भी उपहार स्वरूप उपलब्ध कराया जाता है. समारोह का आयोजन सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ.