महंगाई, बिजली दरों और बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

Gonda Protest News: गोंडा में समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बिजली दरों, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही.

 Gonda News

Gonda News

Newzo

15 Jun 2026 (अपडेटेड: 15 Jun 2026, 03:44 PM)

follow google news

Gonda Protest News: समाजवादी पार्टी ने जनपद गोंडा के कटरा बाजार और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई, आसमान छूती बिजली दरों, डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि तथा प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे एवं पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने किया. प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ.

यह भी पढ़ें...

प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा क्या था?

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लेकर तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय की ओर मार्च किया. कार्यकर्ताओं ने “महंगाई ने तोड़ी कमर, जवाब दो भाजपा सरकार”, “रसोई हुई बेहाल, भाजपा जिम्मेदार”, “महंगे सिलेंडर, महंगा तेल, भाजपा सरकार पूरी तरह फेल” और “चंदाचोर गद्दी छोड़” जैसे गगनभेदी नारे लगाए.

ज्ञापन किसे सौंपा गया?

प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित 22 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा को सौंपा गया. नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी, किसान और व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान है, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें...इकरा हसन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- 12 

सपा नेताओं ने क्या आरोप लगाए?

पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे और पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है तथा अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी.

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य महफूज खां तथा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब तक जनता को महंगाई और आर्थिक शोषण से राहत नहीं मिलेगी, तब तक पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

प्रदर्शन में कौन-कौन शामिल रहे?

प्रदर्शन में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रामकुमार शुक्ला, मोहसिन खान, हरेंद्र प्रताप सिंह, उत्तम सिंह, पंकज गोस्वामी, मोहम्मद जकी, दिनेश यादव, शमीम अच्छन, फहीम भाई, प्रवेश सिंह, वकार खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे.

क्यों महत्वपूर्ण है यह मामला?

महंगाई, ईंधन कीमतें, बिजली दरें और कानून व्यवस्था ऐसे मुद्दे हैं जिनका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है. यही कारण है कि विपक्ष इन विषयों को लगातार राजनीतिक और जन आंदोलन का मुद्दा बना रहा है. गोंडा का यह प्रदर्शन भी इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.