'फुलौरी बिना चटनी' से बॉलीवुड में छाए भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह, धमाल-4 का यह गाना सोशल मीडिया पर बना सेंसेशन

Neelkamal Singh Bollywood Song: भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह का नया बॉलीवुड गाना 'फुलौरी बिना चटनी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फिल्म Dhamaal 4 के इस गाने में ममता शर्मा ने भी अपनी आवाज दी है.

UP Tak

Bhojpuri Singer Neelkamal Singh

यूपी तक

• 01:17 PM • 17 Jun 2026

follow google news

Neelkamal Singh Bollywood Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट सिंगर नीलकमल सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी दमदार आवाज और हिट गानों के दम पर करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले नीलकमल अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं. खास बात यह है कि वह बिना किसी विवाद और शोर-शराबे के अपने काम से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इसी कड़ी में उनका नया गाना 'फुलौरी बिना चटनी' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल यह गाना बॉलीवुड की चर्चित फिल्म धमाल 4 का हिस्सा है. फिल्म का यह पहला गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक तक लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. गाने की धुन, बोल और कलाकारों की एनर्जी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है.

पुराने लोकगीत को मिला नया अंदाज

'फुलौरी बिना चटनी' कोई नया गाना नहीं है. यह एक लोकप्रिय और हिट गाना है. अब इसे फिल्म 'धमाल 4' के लिए नए अंदाज में पेश किया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. अब इसे फिल्म धमाल 4 के लिए नए अंदाज में रिक्रिएट किया गया है. गाने में भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह और बॉलीवुड सिंगर ममता शर्मा ने अपनी आवाज दी है. वहीं इसके बोल धीरज भगवान ने लिखे हैं. गाने में लोकगीत की मिठास के साथ बॉलीवुड का तड़का देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि यह गाना रिलीज के साथ ही लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बना रहा है.

रवि किशन के डांस मूव्स की भी हो रही चर्चा 

रवि किशन के डांस मूव्स की भी हो रही चर्चा गाने में अभिनेता और सांसद रवि किशन का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 'फुलौरी बिना चटनी' पर उनके डांस मूव्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैंस रवि किशन की एनर्जी की काफी तारीफ कर रहे हैं.

फिल्म धमाल 4 में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन और अंजलि आनंद जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म के पहले गाने को मिला शानदार रिस्पॉन्स मेकर्स के लिए भी अच्छी खबर माना जा रहा है. 

नीलकमल सिंह ने कही दिल की बात

गाने को मिल रहे प्यार पर नीलकमल सिंह ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि 'फुलौरी बिना चटनी' ऐसा गाना है जो वर्षों से लोगों के दिलों से जुड़ा हुआ है. जब हमें पता चला कि इसे 'धमाल 4' का हिस्सा बनाया जा रहा है, तो हमें लगा कि इसकी मस्ती और जोश फिल्म के माहौल के साथ पूरी तरह फिट बैठेंगे. इस गाने पर काम करना बेहद मजेदार अनुभव रहा. मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे सुनकर और इस पर डांस करके खूब आनंद लेंगे.'

सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. फैंस गाने के वीडियो शेयर कर रहे हैं और नीलकमल सिंह की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि लोकगीत और बॉलीवुड संगीत का यह मेल उन्हें काफी पसंद आया है.

यूट्यूब पर भी गाने को तेजी से व्यूज मिल रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग नीलकमल सिंह की गायकी और गाने की एनर्जी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय में यह गाना चर्चा का विषय बन गया है.

पहले भी बॉलीवुड में दिखा चुके हैं दम

यह पहली बार नहीं है जब नीलकमल सिंह ने बॉलीवुड के लिए अपनी आवाज दी है. इससे पहले भी वह कई हिंदी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं. हाल ही में उन्होंने मशहूर संगीतकार अनु मलिक के साथ होली स्पेशल गाना 'आग लगा दी' गाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

पिछले कुछ समय में नीलकमल सिंह ने भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी संगीत जगत में भी अपनी पहचान दर्ज कराई है. अब 'फुलौरी बिना चटनी' की सफलता को उनके करियर का एक और बड़ा पड़ाव माना जा रहा है. जिस तरह से यह गाना दर्शकों का प्यार बटोर रहा है, उससे साफ है कि नीलकमल सिंह की आवाज का जादू अब भोजपुरी से निकलकर बॉलीवुड में भी खूब चल रहा है.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)