Amethi News: बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा विभाग में हुए सात करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले की जांच के लिए हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई की आठ टीमें आज अमेठी पहुंची, जहां उन्होंने जिले के अलग-अलग इलाको में जाकर मामले में शामिल लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में भी सीबीआई की छापेमारी जारी है. सीबीआई की डीआईजी शिवानी तिवारी के नेतृत्व में ये पूरी कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT
दरअसल, अमेठी के बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा विभाग में सात करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला हुआ था, जिसे लेकर गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पूरे मामले को हाल ही में सीबीआई ने टेकओवर किया था. मामले की जांच के लिए सीबीआई की आठ टीमें आज अमेठी पहुंची, जहां उन्होंने जिले के लोधवरिया, पूरे यदुराम पांडेय समेत आठ गांवों में जाकर मामले में शामिल लोगों से पूछताछ की.
यह भी पढ़ें...फतेहपुर में ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध मौत
सीबीआई की गौरीगंज कोतवाली भी पहुंची, जहां उन्होंने एसएचओ से मामले की जानकारी ली. इसी मामले को लेकर सीबीआई की अन्य टीमें लखनऊ, प्रतापगढ़, कुशीनगर और अयोध्या में भी छापेमारी की है. दरसअल, बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात कर्मचारियों ने बड़े स्तर पर पैसों का हेरफेर किया और कई शिक्षकों के खाते में पैसे भेजे गए. मामला उजागर होने के बाद लेखाधिकारी की, तहरीर पर गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT










