Amethi Crime News: अमेठी के थाना मुंशीगंज क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में झटका मशीन की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. कक्षा 8 में पढ़ने वाली निर्मला सरोज पुत्री स्व. रामनरेश आज सुबह करीब आठ बजे पड़ोस के रहने वाली मुंशीलाल की बेटी मधु के साथ घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बाग में आम बीनने गई थी. रास्ते मे सड़क किनारे प्रशांत तिवारी संजय तिवारी के खेतो में जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए झटका मशीन के तारों की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ADVERTISEMENT
घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. दो साल पहले पिता की मौत हो गई थी. मृतका निर्मला दो भाई और तीन बहनों में से एक थी. पूरे मामले पर थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
ADVERTISEMENT










