Amethi News: अमेठी पुलिस के बहुचर्चित ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं. 1 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिले में टेक्नोलॉजी बेस्ड और डेटा आधारित पेट्रोलिंग कर अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया गया है.
ADVERTISEMENT
SP अमेठी सरवणन टी के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 एनकाउंटर हुए. अभियान में 608 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और 2 करोड़ 56 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए. GIS टेक्नोलॉजी से पिछले 3 साल के चोरी-लूट के हॉटस्पॉट मैप कर साइंटिफिक पेट्रोलिंग की गई, जिसका असर यह रहा कि चोरी की घटनाओं में 52% और लूट की घटनाओं में 85% की कमी दर्ज की गई.
अमेठी जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी द्वारा 1 मार्च से शुरू किया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह अपने 100 दिन पूरे कर चुका है. इस 100 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य साइंटिफिक बेसिक, डेटा आधारित और टेक्नोलॉजी बेस्ड पुलिस पेट्रोलिंग के जरिए अपराध पर अंकुश लगाना था. ऑपरेशन की खासियत GIS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल रही. पुलिस ने पिछले तीन साल में जिले में जहां-जहां चोरी और लूट की घटनाएं हुई थीं, उन सभी स्थानों की मैपिंग की. मैपिंग के आधार पर संवेदनशील हॉटस्पॉट चिन्हित कर वहां रात-दिन गश्त और चेकिंग बढ़ाई गई. टेक्नोलॉजी बेस्ड पेट्रोलिंग से पुलिस की मौजूदगी अपराधियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई. 100 दिन के परिणाम बेहद उत्साहजनक रहे.
इस दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और अपराधियों के बीच 7 एनकाउंटर हुए. अभियान में अब तक 608 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. साथ ही 2 करोड़ 56 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद कर नशे के कारोबार पर भी बड़ी चोट की गई है.
आंकड़े बताते हैं कि ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का असर जमीन पर साफ दिख रहा है. अभियान के बाद चोरी की घटनाओं में 52 प्रतिशत और लूट की घटनाओं में 85 प्रतिशत की भारी कमी आई है, SP अमेठी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के साथ पुलिसिंग का यह मॉडल आगे भी जारी रहेगा ताकि अमेठी को अपराध मुक्त बनाया जा सके.
ADVERTISEMENT










