एआरटीओ की कार पर दबंगों का पथराव, नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर

Amethi News: अमेठी में देर रात एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता के आवास के बाहर खड़ी निजी कार पर दबंगों ने पथराव कर तोड़फोड़ की. घटना के समय एआरटीओ चेकिंग पर गए थे. तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है. घटना से कर्मचारियों में दहशत है.

  Amethi ARTO Vehicle Attack News

Amethi ARTO Vehicle Attack News

Newzo

• 04:22 PM • 10 Jun 2026

follow google news

Amethi News: अमेठी में बीती रात चेकिंग के लिए निकले एआरटीओ की गैर मौजूदगी में दबंगों ने उनके आवास के बाहर खड़ी प्राइवेट गाड़ी पर पथराव कर दिया.दबंगो के हमले में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना को अंजाम देकर सभी दबंग मौके से फरार हो गए.एआरटीओ ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है.घटना के बाद एआरटीओ ऑफिस में तैनात कर्मचारियों में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवली क्षेत्र का है जहा एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता तहसील के पास किराए के मकान में रहते है.देर रात एआरटीओ अपनी टीम के साथ चेकिंग के लिए गए थे.देर रात करीब एक बजे कई दबंग मौके पर पहुँचे और आवास के बाहर खड़ी प्राइवेट इनोवा कार पर ईंट पत्थर और डंडों से हमला कर दिया जिससे पूरी गाड़ी छतिग्रस्त हो गई.

घटना को अंजाम देकर सभी दबंग मौके से फरार हो गए.रात दो बजे एआरटीओ जब आवास पहुँचे तो मामले की जानकारी हुई.करीब दो बजे एआरटीओ कोतवाली पहुँचे जहाँ उन्होंने कई नामजद आरोपियो के खिलाफ तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ मामले की जांच में जुट गई है.

एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया की मंगलवार की सुबह कुछ दलाल परिसर में घूम घूम कर लोगो से जबरन उनकी फाइलों को ले रहे थे जब हमे जानकारी हुई तो मैं मौके पर पहुँचा और उन लोगो पर कानूनी कार्यवाही कराने की धमकी दी. इसी से नाराज उन लोगो ने मेरी गाड़ी में तोड़फोड़ की है. 

फिलहाल हमले के बाद एआरटीओ आफिस में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत का माहौल है.गौरीगंज एसएचओ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.मामले की जांच की जा रही है.