आरक्षी भर्ती परीक्षा में यूपी-112 बनी अभ्यर्थियों की मददगार, तीन छात्राओं को समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

Amethi UP-112 Help News: अमेठी में आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान यूपी-112 सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रही, बल्कि अभ्यर्थियों की मददगार भी बनी. परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशान तीन छात्राओं को पुलिस ने समय रहते सही केंद्र पहुंचाया, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होने से बच गया और पुलिस की संवेदनशील छवि सामने आई.

Amethi Police

Amethi Police

Newzo

10 Jun 2026 (अपडेटेड: 10 Jun 2026, 03:34 PM)

follow google news

 Amethi UP-112 Help News: आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अमेठी पुलिस की यूपी-112 टीम ने तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए तीन महिला अभ्यर्थियों को समय रहते उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाकर महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की.

यह भी पढ़ें...

यूपी-112 की मानवता: जब पुलिस बनी छात्राओं की सहारा

पहली घटना में नेहा यादव पुत्री ब्रजलाल निवासी वेजी हाजीपुर, अखण्डनगर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर परीक्षा देने अमेठी पहुंची थीं.अमेठी बस स्टैंड पर उन्हें मुसाफिरखाना स्थित परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था. उन्होंने यूपी-112 पर सहायता मांगी. सूचना मिलते ही पीआरवी-6901 मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर अभ्यर्थी को सुरक्षित एवं समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाया. इस सराहनीय कार्य में कांस्टेबल चन्द्रकान्त यादव, कांस्टेबल प्रवीन यादव तथा चालक होमगार्ड मोहम्मद अफरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

दूसरी घटना में रुकमणि पुत्री हरिराम प्रजापति निवासी वेला थाना कुडवार, सुलतानपुर गलती से अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी के बजाय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना पहुंच गई थीं. अभ्यर्थी की सूचना पर यूपी-112 की पीआरवी-5347 ने तत्काल संपर्क स्थापित किया और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके वास्तविक परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, जिससे वह समय पर परीक्षा में शामिल हो सकीं. इस टीम में उपनिरीक्षक लल्लू मिश्रा एवं चालक हेड कांस्टेबल अफरोज खान शामिल रहे. 

वहीं तीसरी घटना में रिया यादव पुत्री रामशिरोमणि यादव निवासी कादीपुर, सुलतानपुर निर्धारित परीक्षा केंद्र रणवीर रणंजय पीजी कॉलेज अमेठी के स्थान पर गलती से रणवीर इंटर कॉलेज मुंशीगंज पहुंच गई थीं. सूचना मिलने पर पीआरवी-8577 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सही परीक्षा केंद्र पहुंचाया. इस टीम में कांस्टेबल राजेश कुमार एवं चालक होमगार्ड अफरोज खान शामिल रहे.

अभ्यर्थियों ने क्या प्रतिक्रिया दी

समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद तीनों अभ्यर्थियों ने अमेठी पुलिस और यूपी-112 की त्वरित सहायता, मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया.यूपी-112 की इस पहल से अभ्यर्थियों का कीमती समय बचा और वे निर्धारित समय पर परीक्षा में सम्मिलित हो सकीं.

भर्ती परीक्षा के दौरान क्यों अहम है यूपी-112 की भूमिका?

बड़ी भर्ती परीक्षाओं में हजारों अभ्यर्थी अपने गृह जिले से दूर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते हैं. ऐसे में गलत केंद्र पर पहुंचना, परिवहन की कमी, रास्ता भटकना या समय पर केंद्र तक न पहुंच पाने जैसी समस्याएं आम होती हैं. यूपी-112 की त्वरित सहायता अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने, आपात स्थिति में मदद देने और परीक्षा छूटने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इससे पुलिस की जनसेवा और संवेदनशीलता भी सामने आती है.