Amethi murder case: बुजुर्ग के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगी सात टीमें, शौच के लिए जाते समय हुई थी गोलीमार कर हत्या

Jagdishpur murder incident: अमेठी में 75 वर्षीय बुजुर्ग हीरालाल दुबे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है. पुलिस इसे सुनियोजित साजिश मानकर जांच कर रही है. एसओजी, सर्विलांस समेत सात टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं.सूत्रों के अनुसार वारदात में सुपारी किलर और करीबी शख्स की भूमिका की आशंका है.

Amethi crime news

Amethi crime news

Newzo

• 10:16 AM • 09 Jun 2026

follow google news

Jagdishpur murder incident: अमेठी में सोमवार को सुबह शौच के लिए जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञाक्त बदमाशो ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी. घटना को अंजाम देकर बदमाश हाइवे के रास्ते फरार हो गए. मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञाक्त बदमाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें...

बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस,एसओजी समेत पुलिस की. सात टीमें लगी हुई है. एसपी सरवणन टी जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रहे है.सूत्रों के मुताबिक सुपारी किलर द्वारा इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है और घटना का मास्टरमाइंड कोई बहुत करीबी ही है.

दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ियावा गांव का है जहाँ गांब के रहने वाले 75 वर्षीय हीरालाल दुबे सोमवार की सुबह करीब पांच बजे हाइवे के किनारे झाड़ियों में शौच के लिए जा रहे थे. हीरालाल अभी हाइवे पर पहुँचे ही थे कि अज्ञाक्त बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर बदमाश हाइवे के रास्ते आसानी से फरार हो गए.  

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. नाती वीरेंद्र कुमार द्विवेदी पुत्र अंजनी कुमार द्विवेदी की तहरीर पर हत्या की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया.एसपी सरवणन टी की तहरीर पर एसओजी सर्विलांस समेत सात टीमो का गठन किया गया है और एसपी ने जल्द से जल्द घटना के खुलासे के दावा किया है.

सूत्रों के मुताबिक हत्यारो को बुजुर्ग के पूरी मूवमेंट की खबर थी और उन्हें पूरी जानकारी थी कि बुजुर्ग कब और कहाँ जाते है इसलिए वारदात को हाइवे पर अंजाम दिया गया जिससे कि उन्हें घटना को अंजाम देकर भागने में कोई दिक्कत न हो.