Amethi Crime News: ऑपरेशन चक्रव्यूह, जायस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वांछित आरोपी गिरफ्तार

Amethi News: अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जायस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट के दो मामलों में वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उनके कब्जे से डंडे, लोहे की रॉड और सरिया बरामद किया, जबकि एक बलेनो कार को भी सीज कर दिया गया.

Amethi Operation Chakravyuh

Amethi Operation Chakravyuh

Newzo

• 04:35 PM • 09 Jun 2026

follow google news

 Amethi News: जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत जायस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार डंडे, एक लोहे की रॉड और एक सरिया बरामद किया है. इसके साथ ही एक बलेनो कार को भी एमवी एक्ट के तहत कब्जे में लिया गया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. मंगलवार को थाना जायस पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वाहन और वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान थाना जायस में दर्ज मुकदमा संख्या 79/26 में वांछित तीन आरोपियों मो. इमरान (35), मो. एहसान (26) और मो. जिसान (20) को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर दो डंडे और एक लोहे का पाइप बरामद किया गया.

इसके बाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 80/26 में वांछित कार सवार तीन अन्य आरोपियों रियाज (40), सिराज (32) और अबुबकर (22) को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनकी कार की डिग्गी से दो डंडे और एक सरिया बरामद हुआ. वाहन के कागजात मांगने पर आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते बलेनो कार (यूपी-36 एबी-2666) को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया.

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पूरे शिवा मजरे सराय महेशा थाना जायस क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अभिलेखों के अनुसार मो. इमरान, मो. एहसान और मो. जिसान के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रजोल सिंह, हेड कांस्टेबल जंगबहादुर गुप्ता, कांस्टेबल शशिकांत यादव और कांस्टेबल नितिन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.