UP Police Recruitment Exam: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, अमेठी के 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 4,752 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Amethi Police Recruitment Exam: अमेठी में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 12 केंद्रों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम देखने को मिले. बायोमेट्रिक सत्यापन, कड़ी तलाशी, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी के बीच 4,752 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का दावा किया.

Amethi Police Bharti Exam

Amethi Police Bharti Exam

Newzo

• 10:05 AM • 09 Jun 2026

follow google news

Amethi Police Recruitment Exam: अमेठी में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर आज पहली पाली में 4,752 अभ्यर्थी शामिल हो रहे है. सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं और सघन तलाशी, दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया. उच्चाधिकारियों ने भी अलग-अलग केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया.

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्ष का दूसरा दिन आज अमेठी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. जिले में निर्धारित 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई है. पहली पाली में कुल 4,752 अभ्यर्थियों को शामिल होना था. परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह आठ बजे खोले गए.

गेट खुलते ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गईं. हर अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली गई. दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया. केंद्रों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर पूरी तरह रोक है. सुरक्षा कर्मियों ने एक-एक अभ्यर्थी की जांच की ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके.

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी. पूरे जिले को 03 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है. उच्चाधिकारियों द्वारा अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है.

ड्रोन और सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी की जा रही है. यूपी-112 की पीआरवी और एम्बुलेंस केंद्रों के बाहर तैनात हैं. प्रशासन का दावा है कि परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराई जा रही है. अभ्यर्थियों ने भी व्यवस्था पर संतोष जताया.