पनियार की अंतिम मतदाता सूची से गायब हुए 870 मतदाताओं के नाम, डीएम को सौंपा ज्ञापन, उच्च स्तरीय जांच की मांग

Amethi election news: अमेठी की पनियार ग्राम सभा में पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि अंतिम सूची से 870 मतदाताओं के नाम गायब कर दिए गए हैं. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जांच और सूची दुरुस्त कराने की मांग की है.

 Amethi voter list controversy

Amethi voter list controversy

Newzo

• 12:47 PM • 12 Jun 2026

follow google news

Amethi election news: अमेठी जिला प्रशासन द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. ग्राम सभा पनियार में 870 मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं. अनंतिम।सूची में 3419 नाम थे, लेकिन अंतिम सूची में सिर्फ 2546 मतदाता रह गए हैं. करीब 50 परिवारों के नाम पूरी तरह गायब हैं. नाम काटने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण आज कलेक्टरेट पहुँचे जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और सूची दुरुस्त कराने की मांग की है. जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही 16.16 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की थी.

यह भी पढ़ें...

मामला क्या है?

अमेठी में पंचायत निर्वाचन की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद पनियार ग्राम सभा में नाम कटने का मामला सामने आया है, प्रशासन ने दो दिन पहले जनपद की अंतिम मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें पूरे जिले में करीब 16 लाख 16 हजार मतदाता दर्ज हैं. ग्राम सभा पनियार के ग्रामीणो ने अंतिम सूची का अवलोकन करने पर पाया कि पूरी ग्राम सभा से लगभग 870 मतदाताओं के नाम गायब हैं. ये सभी मतदाता जीवित हैं और वर्तमान में ग्राम सभा में ही रह रहे हैं. जांच में सामने आया कि अनंतिम सूची में पनियार के 3419 मतदाता नामांकित थे, लेकिन अंतिम सूची में गड़बड़ी कर केवल 2549 मतदाता शेष बचे हैं.

ग्रामीणों का आरोप क्या है?

ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 50 परिवारों को चिन्हित करके पूरी तरह से मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है. नाम कटने से नाराज गांव के रहने वाले बड़ी संख्या में कलेक्टरेट पहुँचे जहाँ उन्होंने एसडीएम नीतीश राज को ज्ञापन सौंप कर मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने और मतदाता सूची को दुरुस्त करवाया जाने की मांग की है. ग्रामीण राम लोचन तिवारी ने बताया कि अनंतिम सूची में नाम ठीक थे कुछ कमियां थी जिस आपत्ति की गई थी जिसके बाद सब सही हो गया. लेकिन बाद में करीब 900 वोट कट गए. 

प्रशासन से क्या मांग की गई है?

ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की गई है, प्रधान प्रतिनिधि प्रखर पांडेय ने कहा कि ये विपक्षियों की साजिश है और उन्हीं लोगों ने सभी के नाम कटवाए है. वही गांव के रहने वाले नीरज द्विवेदी ने कहा कि इसमें प्रसाशन,विपक्ष और बीएलओ की गलती हो सकती है. इसमे जो भी शामिल है उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए.