उत्तर प्रदेश, निर्माणाधीन सड़क को उखाड़कर वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, ठेकेदार की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Newzo

11 Jun 2026 (अपडेटेड: 11 Jun 2026, 12:57 PM)

Amethi News:अमेठी में निर्माणाधीन सड़क को उखाड़कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया. ठेकेदार की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. ठेकेदार का दावा है कि सड़क पूरी तरह तैयार नहीं थी और वीडियो से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा.

Amethi Road Viral Video Case

Amethi Road Viral Video Case

Google CTA

 Amethi News: अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में शाहगढ़-हरदोया मार्ग के नवीनीकरण के दौरान सड़क को उखाड़कर वीडियो वायरल करना दो युवकों को महंगा पड़ गया. ठेकेदार सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र की तहरीर पर मुंशीगंज थाने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें...

ठेकेदार ने सरकारी नुकसान का आरोप लगाया

ठेकेदार का आरोप है काम शुरू होने के एक दिन बाद दो लोगों ने सड़क उखाड़कर वीडियो बनाई और वायरल कर दिया जबकि ताजा बिछी ग्रिट को सेट होने में 5 दिन लगते हैं, ऐसे में सड़क उखाड़ने से सरकारी धन का नुकसान हुआ है.

अमेठी के इकसारा गांव के रहने वाले ठेकेदार सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने मुंशीगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी फर्म मेसर्स एस कंस्ट्रक्शन के नाम प्रांतीय खंड लो0नि0वि0 अमेठी द्वारा शाहगढ़-हरदोया मार्ग, गुलाल का पुरवा सगरा से सरैया तक के नवीनीकरण कार्य मिला था.जिसके बाद काम शुरू हुआ. काम शुरू होने के एक दिन बाद अंशुमान यादव पुत्र ओमप्रकाश उर्फ गिरधारी यादव निवासी सरैया शाहगढ़ और विकास साहू पुत्र मेवालाल निवासी शाहगढ़ कार्यस्थल पर पहुंचे. दोनों ने मार्ग को उखाड़कर वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

ठेकेदार का क्या दावा है?

ठेकेदार ने कहा कि नवीनीकरण में बिछने वाली ग्रिट का तापमान 140 डिग्री होता है और उसे सेट होने में 5 दिन लगते हैं. तुरंत सड़क उखाड़कर वीडियो बनाना उचित नहीं है. यदि कोई अनियमितता है तो इसकी शिकायत PWD अधिकारियों से की जानी चाहिए, न कि सड़क उखाड़कर सरकारी नुकसान कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाए.