Amethi Political News: इस्तीफे की खबर आते ही अमेठी में सपा का जश्न, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अमेठी में छात्रों को खिलाई मिठाई

Newzo

• 06:07 PM • 25 Jul 2026

Amethi SP News: अमेठी में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिव प्रताप यादव के नेतृत्व में जश्न मनाते हुए छात्रों और स्थानीय लोगों को मिठाई खिलाई और इसे युवाओं व जनभावनाओं की जीत बताया.

इस्तीफे की खबर आते ही अमेठी में सपा का जश्न, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अमेठी में छात्रों को खिलाई मिठाई

इस्तीफे की खबर आते ही अमेठी में सपा का जश्न, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अमेठी में छात्रों को खिलाई मिठाई

Google CTA

Amethi News: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद अमेठी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया. सपा नेता शिव प्रताप यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों और स्थानीय लोगों को मिठाई खिलाई गई तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की गई.

यह भी पढ़ें...

इस अवसर पर शिव प्रताप यादव ने कहा कि यह फैसला लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों की आवाज को लगातार उठाया जाता रहा है और सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देने वाले निर्णय लिए जाएंगे.

कार्यक्रम के दौरान मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की. छात्रों को मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दी गईं और सभी से शिक्षा तथा सामाजिक विकास के लिए मिलकर काम करने की अपील की गई.

शिव प्रताप यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की राय सर्वोपरि होती है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकारों को जवाबदेह होना चाहिए. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी.

कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, छात्र एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.