Amethi News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमेठी के कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. अमेठी के विकास भवन में आयोजित दिशा की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि यह छात्रों और विपक्ष की जीत है. छात्रों के आंदोलन और इंडिया गठबंधन के समर्थन के बाद सरकार को यह कदम उठाना पड़ा. उन्होंने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि सरकार को यह काम पहले ही कर देना चाहिए था.
ADVERTISEMENT
अमेठी के विकास भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा बयान दिया. सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और विपक्ष की जीत है. छात्रों ने राइटकास को लेकर आंदोलन किया था. पूरा इंडिया एलाइंस उनके समर्थन में खड़ा था. सरकार को यह काम पहले ही कर देना चाहिए था. उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन के दौरान कई छात्र घायल हुए थे. अगर सरकार समय पर फैसला लेती तो बच्चों को चोटें नहीं आतीं. "देर आए दुरुस्त आए" कहते हुए सांसद ने कहा कि अब जाकर सरकार ने छात्रों की मांग को समझा है.
सांसद ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील विभाग में छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठा रहा था. छात्रों के हित में लिया गया यह फैसला स्वागत योग्य है. बैठक में सांसद ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा भी की और अधिकारियों को योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT











