UP पुलिस से निकाले गए सुनील कुमार शुक्ला को मिला ऑफर, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती हर महीने देंगे 1 लाख रुपये

आशीष श्रीवास्तव

• 04:04 PM • 24 Jul 2026

Sunil Kumar Shukla Dismissed UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त किए गए सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को बड़ा ऑफर मिला है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 1 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी का ऑफर दिया है.

UP Tak
Google CTA

Sunil Kumar Shukla Dismissed UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस से बर्खास्त किए गए सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को बड़ा ऑफर मिला है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 1 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी का ऑफर दिया है. सुनील कुमार शुक्ला अमेठी जिले के रहने वाले हैं और 2015 बैच के सिपाही थे. उन्होंने पुलिस विभाग पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके साक्ष्य न देने पर उन्हें जून 2026 में बर्खास्त कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें...

पुलिस विभाग पर लगाए थे आरोप

सुनील कुमार शुक्ला यूपी पुलिस में 2015 बैच के सिपाही थे. वह अमेठी जिले के गौरीगंज स्थित प्योर रामसेवक मिश्र के रहने वाले हैं. यूपी पुलिस से बर्खास्त होने से पहले उनकी तैनाती लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइंस में थी. इसी दौरान उन्होंने मई 2026 में एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसों की वसूली और वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे.

साक्ष्य न देने पर हुई कार्रवाई

वायरल वीडियो में सुनील कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया था कि पुलिस विभाग को 'काले अंग्रेज' चला रहे हैं. उनके इन आरोपों के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था. हालांकि इस मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने 7 मई 2026 को एक जांच समिति बनाई थी. जांच के दौरान सुनील अपने आरोपों को साबित करने के लिए कोई भी ठोस सबूत नहीं दे पाए थे. जिसके चलते उन्हें यूपी पुलिस से बर्खास्त कर दिया था. कार्रवाई के बाद सुनील ने कहा था कि उन्हें सच बोलने का यह इनाम मिला है.

नियम तोड़ने पर किए गए बर्खास्त

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अनुसास सुनील ने अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया नीति-2023 और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 का भी उल्लंघन किया था. अनुशासनहीनता और नियमों को तोड़ने के कारण 28 जून 2026 को उन्हें पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. नौकरी जाने के बाद अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उन्हें अपने साथ काम करने के लिए 1 लाख रुपये प्रतिमाह का ऑफर दिया है.