Amethi News: सख्त तेवर में प्रशासन,राजमार्ग की जमीन पर चला बुलडोजर, एआरटीओ कार्यालय के पास हटाया गया अतिक्रमण

Newzo

• 03:38 PM • 21 Jul 2026

Amethi Encroachment News: अमेठी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजमार्ग-101 की जमीन को कब्जामुक्त कराया. जेसीबी और हाइड्रा की मदद से अवैध निर्माण व गुमटियां हटाई गईं. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

 सख्त तेवर में प्रशासन,राजमार्ग की जमीन पर चला बुलडोजर, एआरटीओ कार्यालय के पास हटाया गया अतिक्रमण

सख्त तेवर में प्रशासन,राजमार्ग की जमीन पर चला बुलडोजर, एआरटीओ कार्यालय के पास हटाया गया अतिक्रमण

Google CTA

Amethi Encroachment News: जिले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एआरटीओ कार्यालय के पास जगदीशपुर–अठेहा–आझारा राजमार्ग-101 की भूमि से अतिक्रमण हटाया. जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए, जबकि सड़क किनारे रखी लोहे की गुमटियों को हाइड्रा की मदद से हटाकर प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, राजस्व टीम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें...

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की ओर से एसडीएम को भेजे गए पत्र में बताया गया था कि एआरटीओ कार्यालय के पास स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने टीनशेड व अन्य अवैध निर्माण कर राजमार्ग की सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है. शिकायत के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.

राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम में लेखपाल आरती श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, कुलदीप यादव और गौरव यादव शामिल रहे.टीम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कराए तथा हाइड्रा की मदद से लोहे की गुमटियों को हटाकर सरकारी कब्जे में लिया.

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ. अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का स्थायी या अस्थायी निर्माण पूरी तरह अवैध है. इससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में सड़क अथवा अन्य सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.