Amethi News:अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे.
ADVERTISEMENT
पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले भर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है.इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना रामगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार चौधरी पुत्र पुनीत महतो निवासी घसकोड़ी, थाना बरकटा, जनपद हजारीबाग, झारखंड के रूप में हुई है.पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र लगभग 23 वर्ष है. वह थाना रामगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 26/2026 के तहत गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2(बी)(1)/3 में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ थाना रामगंज में वर्ष 2025 में गोवध निवारण अधिनियम और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी.
गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा, उपनिरीक्षक दयाराम कनौजिया, हेड कांस्टेबल बालेन्द्र यादव तथा हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT










