Amethi News: अमेठी में सोमवार की सुबह लखनऊ के लिए निकले एक युवक का घर से 600 मीटर दूर आज सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
मामला क्या है?
दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र मिश्रौली लाल का पुरवा का है, जहां गांव का रहने वाला 21 वर्षीय प्रमोद पुत्र जगन पासी सोमवार की सुबह काम की तलाश में लखनऊ जाने के लिए घर से बताकर निकला था. आज सुबह प्रमोद का शव घर से करीब 600 मीटर दूर एक नाले के किनारे मिला. शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मौत बनी पहेली...
पुलिस के मुताबिक उसके मुंह से झाग निकल रहा था और मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पायेगा. पूरे मामले पर मुसाफिरखाना सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नैया नाला के पास प्रमोद का शव नया नाला के पास पड़ा है.
यह भी पढ़ें...सहारनपुर में बारातियों पर हमला, कई घायल
पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?
सूचना के बाद जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT










