अमेठी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, जबरन निर्माण पर हुआ विवाद

Amethi News: अमेठी के पूरी दुनिया गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. कथित तौर पर जबरन निर्माण कार्य का विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे. मारपीट में कई लोग घायल हुए. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच शुरू कर दी है.

Amethi land dispute

Amethi land dispute

Newzo

• 04:08 PM • 15 Jun 2026

follow google news

Amethi News: अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरी दुनिया गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने तक पहुंच गया. मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगो को चोटें आई.फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनो पक्ष थाने पहुँचे हुए है.

यह भी पढ़ें...

मामला कहां का है?

अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरी दुनिया गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चल गईं. विवाद इतना बढ़ गया कि कई लोग घायल हो गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई.

विवाद किस बात को लेकर था?

जानकारी के अनुसार, गांव में एक पक्ष द्वारा जमीन पर जबरन निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था. दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया. पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद मारपीट में बदल गया. दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे. मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए.

यह भी पढ़ें...महंगाई, बिजली दरों और बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, दोनो पक्ष थाने आये हुए और इन्हें मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है.