किसी के पास Defender तो किसी के पास Land Cruiser...पवन सिंह और खेसारी में किसके पास है महंगी गाड़ी

Car Collection of Bhojpuri Stars: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लग्जरी लाइफस्टाइल एक बार फिर चर्चा में है. चुनावी हलफनामों के अनुसार दोनों के कार कलेक्शन की तुलना में पवन सिंह का गाड़ियों का बेड़ा खेसारी पर भारी पड़ता दिख रहा है.

Khesari and Pawan singh

Khesari and Pawan singh

दीक्षा सिंह

• 12:24 PM • 13 Jun 2026

follow google news

Car Collection of Bhojpuri Stars: भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच हम किसी से कम नहीं की लड़ाई अक्सर सोशल मीडिया से लेकर पर्सनल लाइफ तक देखने को मिलती है.कभी मंचों से एक-दूसरे पर तंज कसना तो कभी फिल्मों के जरिए आमना-सामना होना. इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच का विवाद जगजाहिर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों के मामले में कौन किस पर भारी है? हाल ही में सामने आए चुनावी हलफनामों ने इस राज से पर्दा उठा दिया है. आंकड़ों की मानें तो खेसारी लाल यादव की इकलौती 3 करोड़ की डिफेंडर पर पवन सिंह का गाड़ियों का जखीरा भारी पड़ता नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें...

पवन सिंह के पास है ये गाड़ियां

भोजपुरी के पावर स्टार और हाल ही में MLC चुने गए पवन सिंह के पास गाड़ियों का एक लंबा-चौड़ा कलेक्शन है.चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके गैराज की कुल कीमत करोड़ों में है.पवन सिंह के पास Land Cruiser है जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है. उनके पास एक फॉर्च्यूनर है जिसकी कीमत 48 लाख रुपये है.उनके कलेक्शन में Thar (21 लाख 60 हजार रुपये), Scorpio (25 लाख रुपये) और एक स्कूटी भी शामिल है.पवन सिंह के पास कुल मिलाकर 3 करोड़ 83 लाख 6886 रुपये की गाड़ियां मौजूद हैं.

खेसारी लाल यादव का कार कलेक्शन

दूसरी तरफ ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी लग्जरी के मामले में पीछे नहीं हैं. पिछले साल यानी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार, खेसारी का फोकस क्वालिटी पर ज्यादा है. खेसारी लाल यादव की सबसे महंगी गाड़ी उनकी डिफेंडर है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है. यह गाड़ी उनकी शान की पहचान मानी जाती है.उनके पास एक Scorpio और एक स्कूटी भी है जिनकी संयुक्त कीमत करीब 16 लाख रुपये है. खेसारी लाल यादव के पास कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपये की गाड़ियां हैं.

कौन पड़ा किस पर भारी?

अगर दोनों के हलफनामों की तुलना की जाए तो पवन सिंह का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. पवन सिंह के पास खेसारी के मुकाबले लगभग 67 लाख रुपये की ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं. जहां खेसारी के पास एक ही गाड़ी (डिफेंडर) बहुत महंगी है वहीं पवन सिंह के पास लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर और थार जैसी कई बड़ी गाड़ियों का पूरा बेड़ा है.