Raebareli News: रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

Raebareli Crime News: रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय मजदूर का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। पत्नी मायके गई थी और बच्चे घर पर मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव में आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

रायबरेली में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

Newzo

• 01:14 PM • 23 Jun 2026

follow google news

Raebareli News: बछरावां थाना क्षेत्र के तिलेडा गांव में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव घर के बरामदे में फांसी के फंदे से लटका मिला. बच्चों की नजर पड़ने पर घटना की जानकारी हुई. परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बछरावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

 घरेलू समस्याओं से परेशान था अधेड़
जानकारी के अनुसार, तिलेडा गांव निवासी नीरज (45) पुत्र पराग मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से गंभीर घरेलू समस्याओं को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. सोमवार की रात करीब 10:30 बजे वह काम से वापस घर लौटा था.

 बच्चों के साथ सोया था, देर रात उठाया आत्मघाती कदम
घटना के वक्त नीरज की पत्नी मायके गई हुई थी. घर पर उसका 12 वर्षीय बेटा और बेटी मौजूद थे. रात में बच्चों के साथ खाना खाने के बाद नीरज सोने चला गया. बताया जा रहा है कि देर रात करीब तीन बजे वह चुपचाप उठा और बरामदे में जाकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर उस पर लटक गया. रात में जब बच्चों की आंख खुली और उन्होंने पिता को फंदे पर लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए. बच्चों के चीखने-पुकारने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की गहन जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.