Raebareli News: योग के रंग में रंगा रायबरेली, मंत्री से लेकर डीएम-एसपी तक ने किया सामूहिक योगाभ्यास

International Yoga Day 2026: रायबरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महज एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव बन गया. मंत्री, विधायक, डीएम-एसपी और आमजन एक ही मंच पर योग करते नजर आए. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से लेकर गांवों तक योग की गूंज ने स्वस्थ और सशक्त भारत का संदेश दिया.

योग के रंग में रंगा रायबरेली, मंत्री से लेकर डीएम-एसपी तक ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग के रंग में रंगा रायबरेली, मंत्री से लेकर डीएम-एसपी तक ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Newzo

• 10:02 AM • 21 Jun 2026

follow google news

International Yoga Day 2026: आज तड़के जब पूरा शहर मीठी नींद के आगोश में था, तभी 'स्वस्थ भारत' के संकल्प के साथ रायबरेली की धरती योगमय हो उठी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज जिले में गांव से लेकर शहर तक सेहत का ऐसा उत्सव दिखा, जिसने हर किसी को सराबोर कर दिया. क्या आम, क्या खास, हर कोई सुबह की पहली किरण के साथ ही योग मैट पर आसन जमाए नजर आया. शासन-प्रशासन से लेकर सामाजिक संगठनों ने मिलकर इस दिवस को एक बड़े महापर्व में तब्दील कर दिया.

यह भी पढ़ें...

अफसरों और नेताओं ने साथ में प्राणायाम कर बहाया पसीना

मुख्य आयोजन का गवाह बना शहर का ऐतिहासिक मोती लाल नेहरू स्टेडियम, सुबह-सुबह ही स्टेडियम का कोना-कोना योग साधकों से खचाखच भर गया. आयोजन में उस समय वीवीआईपी चमक बिखरी जब सूबे के कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय बतौर मुख्य अतिथि मंच पर पहुंचे. पतंजलि योग समिति के रवि प्रताप ने जैसे ही मंच से योग के गुर सिखाने शुरू किए, वैसे ही कैबिनेट मंत्री डॉ. पांडेय, सलोन विधायक अशोक कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के साथ-साथ जिले के 'कमांडर' यानी डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार भी पूरी तन्मयता से अनुलोम-विलोम और कपालभाति करते दिखे. अफसरों और नेताओं को एक साथ चटाई पर पसीना बहाते देखना शहरवासियों के लिए बेहद खास और अनूठा अनुभव रहा.

पीएम मोदी के विजन से दुनिया में बज रहा भारत का डंका: मनोज पांडेय

योगाभ्यास के बाद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि योग हमारी सनातन संस्कृति और ऋषि-मुनियों की वो अमूल्य धरोहर है, जो बिना किसी खर्च के इंसान को निरोगी काया देती है. आज अगर पूरी दुनिया योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रही है, तो इसका पूरा श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच और वैश्विक पहल को जाता है. पीएम मोदी की वजह से ही आज दुनिया के कोने-कोने में भारतीय संस्कृति का डंका बज रहा है.

स्टेडियम के अलावा जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी योग दिवस की धूम रही. ग्रामीण अंचलों में भी बुजुर्गों से लेकर नौनिहालों तक ने सामूहिक योग कर यह संदेश दिया कि सेहतमंद रहकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है.