Raebareli News: रायबरेली में मजदूर संघ का बड़ा आंदोलन, वेतन-पेंशन समेत कई मुद्दों पर गरजे कर्मचारी

Raebareli 8th Pay Commission Protest: रायबरेली में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने 8वें वेतन आयोग, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि समेत 22 मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा. संगठन ने मांगों पर शीघ्र निर्णय की अपील की.

रायबरेली में मजदूर संघ का बड़ा आंदोलन, वेतन-पेंशन समेत कई मुद्दों पर गरजे कर्मचारी

रायबरेली में मजदूर संघ का बड़ा आंदोलन, वेतन-पेंशन समेत कई मुद्दों पर गरजे कर्मचारी

Newzo

• 03:24 PM • 18 Jun 2026

follow google news

Raebareli News: कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग उठाई.

यह भी पढ़ें...

धरना प्रदर्शन में जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, पदाधिकारी और श्रमिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान कर्मचारी नेताओं ने अपने-अपने विभागों की समस्याएं उठाते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की.

संगठन के मुख्य संरक्षक नागेश सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की लड़ाई में संगठन हर समय मजबूती से साथ खड़ा रहेगा. संरक्षक राम कुमार तिवारी और आर.डी. सिंह ने भी संगठन को हर परिस्थिति में समर्थन देने का भरोसा दिलाया.

संगठन अध्यक्ष चंद मोहन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा संगठन की एकजुटता से ही संभव है. वहीं महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर नाराजगी जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की. उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों का आभार भी जताया.

धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के सामने कई अहम मांगें रखीं. इनमें 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने, बैंकों में पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू करने, परिवहन निगम के संविदाकर्मियों का नियमितीकरण, रिक्शा-ऑटो चालकों को स्टैंड देने, पत्रकारों को सुरक्षा बीमा और सामाजिक सुरक्षा देने जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं.

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, उषा वाजपेयी, महेश सिंह, रणजय सिंह, सत्यनारायण यादव, हेमलता साहू, संतोष कुमारी, संदीप मिश्रा, अंकित मौर्य, धर्मेश सिंह चौहान, उमा शंकर, दिनेश सिंह, रवि रावत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता मौजूद रहे. इसके अलावा शैलेन्द्र तिवारी, संतोष शुक्ला, राजेश सिंह, सौरभ सिंह, बृजेश सिंह, माता प्रसाद, मनोज यादव, राहुल सिंह, मोनू, अनुभव मौर्य और समरेंद्र कुमार मौर्य समेत अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल रहे.