Raebareli News: रायबरेली में घर की बहू ही निकली चोरी की मास्टरमाइंड, प्रेमी व उसके साथी संग मिलकर की थी 6 लाख की चोरी, तीन गिरफ्तार

Raebareli Crime News:रायबरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात का खुलासा हुआ है. प्रेमी के प्यार में अंधी बहू ने अपने ही ससुराल में लाखों की चोरी की साजिश रची.पुलिस जांच में पूरा राज खुल गया और बहू, उसके प्रेमी व साथी को गिरफ्तार कर करीब 6 लाख रुपये का माल बरामद कर लिया गया.

रायबरेली में घर की बहू ही निकली चोरी की मास्टरमाइंड, प्रेमी व उसके साथी संग मिलकर की थी 6 लाख की चोरी; तीन गिरफ्तार

रायबरेली में घर की बहू ही निकली चोरी की मास्टरमाइंड, प्रेमी व उसके साथी संग मिलकर की थी 6 लाख की चोरी; तीन गिरफ्तार

Newzo

• 03:59 PM • 19 Jun 2026

follow google news

Raebareli Crime News: 'घर का भेदी लंका ढाए' वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन रायबरेली के डीह इलाके में जो हुआ, उसने इस कहावत को भी पीछे छोड़ दिया. जिस बहू को ससुर ने बड़े चाव से घर की लक्ष्मी बनाकर चौखट के पार लाया था, वही बहू अपने यार के इश्क में ऐसी अंधी हुई कि उसने ससुर के ही आशियाने को लूटने की खौफनाक साजिश रच डाली.
 
डीह थाना पुलिस ने एक ऐसी सनसनीखेज चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है, जिसके तार किसी और से नहीं, बल्कि घर की सगी पुत्रवधू से जुड़े थे. पुलिस ने कलयुगी बहू, उसके आशिक और एक अन्य साथी को दबोचकर उनके पास से करीब 6 लाख रुपये के जेवरात और नकदी बरामद कर ली है.

यह भी पढ़ें...

*नहर की पुलिया के पास बिछाया जाल, दबोचे गए आरोपी*
डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल शातिर आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए ग्राम दक्षिणी गोसाईं स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दी और मौके से दो युवकों और एक महिला को धर दबोचा.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविन्द गिरि निवासी ग्राम दक्षिणी गोसाईं मजरे पोठई, डीह और शक्ति यादव निवासी ग्राम हिमाचल का पुरवा, फुरसतगंज, अमेठी के रूप में हुई. वहीं उनके साथ पकड़ी गई महिला कोई और नहीं, बल्कि वादी की पुत्रवधू पूनम गिरि निकली. पुलिस ने इनके पास से करीब 06 लाख रुपये कीमत के चोरी के आभूषण और 16 हजार रुपये की नकदी बरामद की है.

*इश्क, धोखा और फिर रची गई 'लूट' की साजिश*
थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज के मुताबिक, जब पुलिसिया अंदाज में कड़ाई से पूछताछ शुरू हुई, तो बहू पूनम टूट गई और जो राज उगले, उसे सुनकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए. पूनम ने कबूला कि उसके अपने पड़ोसी अरविन्द गिरि के साथ 'इश्क के पेंच' लड़े हुए थे. उसने अरविन्द को अपने कुछ गहने दिए थे, लेकिन अरविन्द ने उन्हें वापस करने से मना कर दिया. जब पूनम ने दबाव बनाया, तो शातिर अरविन्द ने पूनम के ही ससुराल में बड़ी चोरी कर उसकी भरपाई करने का आइडिया दिया. लालच और इश्क के जाल में फंसी बहू इस घिनौने खेल के लिए तुरंत तैयार हो गई.

साजिश के तहत 13 जून की रात को जैसे ही पूनम का देवर अमरेश अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल गया, पूनम को मौका मिल गया. उसने आधी रात को अपने आशिक अरविन्द और उसके साथी शक्ति यादव को चुपके से घर के अंदर बुला लिया. तीनों ने मिलकर घर के बक्से और अलमारी के ताले चटकाए और सोने-चांदी के कीमती आभूषणों समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया. शातिर बहू का दिमाग यहीं नहीं रुका, सुबह होते ही उसने खुद रोना-धोना शुरू कर दिया और शोर मचा दिया कि घर में चोरी हो गई है, ताकि किसी को उस पर रत्ती भर भी शक न हो. एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.