Saharanpur News: अयोध्या राम मंदिर में "रामधन" घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और FIR की मांग

Saharanpur Congress Protest: अयोध्या राम मंदिर में कथित "रामधन" घोटाले को लेकर कांग्रेस ने सहारनपुर में प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने दान राशि में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की. कांग्रेस का कहना है कि मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

अयोध्या राम मंदिर में "रामधन" घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और FIR की मांग

अयोध्या राम मंदिर में "रामधन" घोटाले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और FIR की मांग

Newzo

• 01:16 PM • 24 Jun 2026

follow google news

Saharanpur Congress Protest: अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे के रूप में प्राप्त "रामधन" में कथित अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों को लेकर आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा.

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. मंदिर में आने वाला दान और चढ़ावा लोगों की मेहनत की कमाई और धार्मिक विश्वास का प्रतीक है. ऐसे में यदि दान राशि में किसी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार हुआ है तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है.

ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मंदिर प्रबंधन और उससे जुड़ी समितियों में एक विशेष विचारधारा से जुड़े लोगों की नियुक्ति इस पूरे मामले की जड़ है. पार्टी का दावा है कि मंदिर निर्माण और व्यवस्थाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा गठित एसआईटी मामले की लीपापोती करने का प्रयास कर रही है, क्योंकि अब तक इस प्रकरण में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. 

कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की कि पूरे मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही जनमानस की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले दोषियों और कथित साजिशकर्ताओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की पारदर्शी जांच की मांग दोहराई.