Saharanpur News: सहारनपुर में दहेज हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी, पुलिस ने देहरादून हाईवे से दबोचा

Saharanpur Dowry Death Case: दहेज हत्या के सनसनीखेज मामले में सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मृतका के पति और मुख्य आरोपी अंकुश को देहरादून हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अब फरार महिला आरोपी की तलाश में जुटी है, जबकि मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है.

सहारनपुर में दहेज हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी, पुलिस ने देहरादून हाईवे से दबोचा

सहारनपुर में दहेज हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी, पुलिस ने देहरादून हाईवे से दबोचा

Newzo

• 03:51 PM • 22 Jun 2026

follow google news

Saharanpur Dowry Death Case: सहारनपुर पुलिस ने दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी अंकुश पुत्र रमेश काम्बोज को सोमवार को देहरादून हाईवे पर मीरपुर जाने वाले अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है.
 
पुलिस के अनुसार, 19 जून को देहरादून के डोईवाला निवासी संजय कुमार ने थाना फतेहपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई. मामले में पति अंकुश और उसकी ताई कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे.
 
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. वहीं फरार नामजद महिला आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
 
फतेहपुर थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को दहेज उत्पीड़न और महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें...