Fatehpur News: घरेलू झगड़े में सनकी पिता का खौफनाक कदम, लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू पर बरसाईं गोलियां, दोनों गंभीर

Fatehpur crime news: फतेहपुर के सीतापुर गांव में घरेलू विवाद ने बुधवार को खौफनाक रूप ले लिया. पिता रामखेलावन ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अविनाश और बहू प्रियंका पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

घरेलू झगड़े में सनकी पिता का खौफनाक कदम, लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू पर बरसाईं गोलियां, दोनों गंभीर

घरेलू झगड़े में सनकी पिता का खौफनाक कदम, लाइसेंसी बंदूक से बेटे-बहू पर बरसाईं गोलियां, दोनों गंभीर

Newzo

• 12:29 PM • 24 Jun 2026

follow google news

Fatehpur crime news: जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में बुधवार सुबह घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घरेलू कलह से नाराज एक पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पुत्र और पुत्रवधू को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, सीतापुर गांव निवासी रामखेलावन का अपने पुत्र अविनाश वर्मा (36) तथा पुत्रवधू प्रियंका उर्फ मनीषा (32) से लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह करीब 10 बजे विवाद बढ़ने पर रामखेलावन ने आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी बंदूक से दोनों पर फायरिंग कर दी.

गोली लगने से अविनाश और प्रियंका गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं गांव में घटना को लेकर दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.